Saturday , August 22 2026

एसबीआई एटीएम शुल्क में अक्टूबर से करेगा बदलाव

एसबीआई एटीएम शुल्क में अक्टूबर से करेगा बदलाव

नई दिल्ली, । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 01 अक्टूबर से एटीएम शुल्क में बदलाव की घोषणा की है।

देश के सबसे बड़ा ऋणदाता ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक सार्वजनिक नोटिस में बताया कि बैंक की शाखाओं पर खोले गये बुनियादी बचत बैंक जमा खातों के लिए पहली अक्टूबर से महीने में चार बार एटीएम से नकदी निकालने पर कोई शुल्क नहीं होगा। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर हर बार 15 रुपये का शुल्क और शुल्क पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देय होगा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में तय सीमा से अधिक बार एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पर 10 रुपये का शुल्क और जीएसटी लगता है। दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर 20 रुपये का शुल्क और जीएसटी देना पड़ता है।

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि सभी डिजिटल लेनदेन पहले की तरह निःशुल्क बने रहेंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट