Saturday , August 22 2026

रायदुर्ग आईटी कॉरिडोर में जमीन की नीलामी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 264 करोड़ रुपए में बिकी एक एकड़ जमीन

रायदुर्ग आईटी कॉरिडोर में जमीन की नीलामी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 264 करोड़ रुपए में बिकी एक एकड़ जमीन

हैदराबाद, 22 अगस्त । तेलंगाना इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (टीजीआईआईसी) द्वारा आयोजित ऑनलाइन नीलामी में हैदराबाद के पॉश रायदुर्ग इलाके की ‘मल्टी-यूज’ जमीन ने नया इतिहास रच दिया है। इस नीलामी में महज एक एकड़ जमीन 264 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड भाव पर बिकी है, जिससे मई महीने के 237 करोड़ प्रति एकड़ के पुराने आंकड़े पीछे छूट गए हैं। इस पूरी कमर्शियल भूमि की बिक्री से राज्य सरकार के खजाने को कुल 1,386 करोड़ रुपये की भारी-भरकम आय हुई है।
शानदार बुनियादी ढांचा और बोली

अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन की शुरुआती न्यूनतम कीमत 175 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय की गई थी, लेकिन प्रमुख कॉर्पोरेट कंपनियों और बड़े बिल्डरों के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद यह अपनी तय कीमत से लगभग 51 प्रतिशत अधिक दाम पर बिकी। मशहूर एमएसएन रियल्टी ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इस जमीन को अपने नाम किया है। इस इलाके में जमीन के दाम आसमान छूने का मुख्य कारण माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के ऑफिस और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का होना है।
प्रॉपर्टी बाजार पर दूरगामी प्रभाव

सरकार की इस पारदर्शी नीति और विकास मॉडल पर बड़े निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। हालांकि, रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऐतिहासिक डील का सीधा असर आसपास के इलाकों पर भी पड़ेगा। आने वाले दिनों में गच्चीबोवली, कोकापेट और कोंडापुर जैसे क्षेत्रों में भी जमीन, कमर्शियल स्पेस और किराए के दामों में भारी तेजी देखने को मिल सकती है।

सियासी मियार की रीपोर्ट