आजकल लोग डायबिटीज के शिकार हैं, इसलिए कोई मिठाई नहीं खाता: श्रवण कुमार
- त्यौहारों से पहले चीनी के दाम बढ़ने पर बिहार के मंत्री का अजीबोगरीब बयान

पटना,। राज्य के बाजारों में त्यौहार के सीजन की शुरुआत से पहले ही चीनी के दाम में लगभग 40 प्रतिशत तक का भारी उछाल देखने को मिला है। कुछ दिन पहले तक जो चीनी 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह अब बढ़कर 65 से 70 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
मंत्री श्रवण कुमार का बयान
बढ़ती कीमतों को लेकर जब पत्रकारों ने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से सवाल किया, तो उनका एक अलग ही रिएक्शन सामने आया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वैसे भी लोग अब चीनी का सेवन कम कर रहे हैं और आजकल हर कोई डायबिटीज का शिकार हो रहा है, इसलिए अब कौन मिठाई खाता है, जिससे चीनी के दाम बढ़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
कालाबाजारी के खिलाफ सख्त निर्देश
थोक बाजारों में प्रति क्विंटल बढ़ती कीमतों के बीच राज्य प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। चीनी की कीमतों में हो रहे कृत्रिम इजाफे और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए संबंधित विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत व्यापारियों के स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal