Monday , August 24 2026

ओम पटेल और दीपशिखा ने यूनीफाई-आईटीएफ जूनियर टेनिस कप खिताब जीते…

ओम पटेल और दीपशिखा ने यूनीफाई-आईटीएफ जूनियर टेनिस कप खिताब जीते

चेन्नई, । पांचवीं वरीयता प्राप्त ओम पटेल और शीर्ष वरीयता प्राप्त दीपशिखा विनयागमूर्ति ने रविवार को यहां यूनीफाई-आईटीएफ जूनियर टेनिस कप में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के वर्ग के एकल खिताब जीते।

दीपशिखा ने संयमित प्रदर्शन करते हुए सविता भुवनेश्वरन को सीधे सेटों में हराया जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त ओम पटेल ने करीब दो घंटे चले रोमांचक मुकाबले में ओम वर्मा को 1-6, 6-3, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

लड़कियों के एकल फाइनल में शीर्ष वरीय दीपशिखा ने सविता को 6-4, 6-3 से हराया। उन्होंने पिछले सप्ताह जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद लगातार दूसरे सप्ताह ट्रॉफी अपने नाम की।

सियासी मियार की रीपोर्ट