भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

कोलंबो,। भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि गॉल की पिच की तुलना में यह पिच सख्त और बल्लेबाजी के लिए बेहरतर नजर आ रही है। कुलदीप को इंफ़ेक्शन है इसलिए वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और सारांश जैन पर्दापण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले टेस्ट में कुछ ऐसे एरिया थे जहां हम बेहतर कर सकते थे लेकिन चूंकि टेस्ट पांच दिन का खेल होता है इसलिए लगभग परफ़ेक्ट मैच खेलना आसान नहीं होता इसलिए मुझे लगता है कि हमने कुल मिलाकर बेहतर क्रिकेट खेली। वहीं श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि जैसा कि शुभमन ने कहा कि पिच गॉल से बेहतर लग रही है। हालांकि उम्मीद है कि बादल आएगा तो भारत के ऊपर दबाव डालने में हम सफल हो पाएंगे। कामिल मिशारा डेब्यू कर रहे हैं और पसिंदु सूर्यबंदारा भी खेल रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत (एकादश): यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (एकादश): लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, पसिंदु सूर्यबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, असिता फर्नांडो और लाहिरु कुमारा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal