Thursday , August 27 2026

जुनिपर ग्रीन ने एसजेवीएन के साथ किया 25 साल का बिजली खरीद समझौता

जुनिपर ग्रीन ने एसजेवीएन के साथ किया 25 साल का बिजली खरीद समझौता

नई दिल्ली, 27 अगस्त । जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने अपनी अनुषंगी कंपनी जुनिपर निर्जरा एनर्जी के माध्यम से 50 मेगावाट की स्थिर एवं प्रेषणीय नवीकरणीय ऊर्जा (एफडीआरई) परियोजना के लिए एसजेवीएन लिमिटेड के साथ 25 साल का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।

बिजली खरीद समझौते पर 25 साल की अवधि के लिए 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से हस्ताक्षर किए गए हैं।

पीपीए के तहत कंपनी को बोली की आवश्यकता के अनुसार मासिक आधार पर 90 प्रतिशत उपलब्धता के साथ चार घंटे की अधिकतम मांग अवधि में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा न्यूनतम वार्षिक क्षमता उपयोग कारक (सीयूएफ) भी हासिल करना होगा।

यह परियोजना पीपीए के तहत आपूर्ति संबंधी दायित्वों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) समेत कई नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करेगी।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंकुश मलिक ने कहा, ‘‘एसजेवीएन के साथ इस पीपीए पर हस्ताक्षर से हमारी साझेदारी और मजबूत हुई है। यह यह स्थिर एवं प्रेषणीय नवीकरणीय ऊर्जा (एफडीआरई) परियोजनाओं का बड़ा खंड तैयार करने की जुनिपर ग्रीन एनर्जी की रणनीति में एक और महत्वपूर्ण कदम है।’’

इस परियोजना के जुड़ने के साथ जुनिपर ग्रीन एनर्जी के खंड में अब 11,216 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हो गई है।

सियासी मियार की रीपोर्ट