पा. रंजीत की पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ का ऐलान

मुंबई, 17 सितंबर दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक पा. रंजीत ने अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ का ऐलान किया है।’कबाली’, ‘काला’, ‘सरपट्टा परंबराई’ और ‘थंगलान’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके पा. रंजीत ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म की दुनिया से जुड़ी बड़ी झलक 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे सामने आएगी।
पोस्टर में पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंब की झलक दिखाई गई है। इससे फिल्म के कथानक के मल्लखंब से जुड़े होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मल्लखंब भारत की पारंपरिक खेल विधा है, जिसमें खिलाड़ी खड़े पोल के सहारे विभिन्न जिम्नास्टिक और योगासन करते हैं।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ”एक ऐसी दुनिया जो हमारी अब तक की सबसे अलग है… एक ऐसी दुनिया जो किसी और जैसी नहीं।”
‘वेट्टुवम’ तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal