Saturday , September 19 2026

मनु भाकर और तूर एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक

मनु भाकर और तूर एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक

नागोया, दो ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शॉटपुट में गत चैम्पियन तेजिंदर पाल सिंह तूर को शुक्रवार को एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिये भारत का ध्वजवाहक चुना गया ।

समारोह शनिवार को होना है ।

भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव ने कहा ,‘‘ मनु भाकर एक ध्वजवाहक होंगी ।’’

बाद में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पुष्टि की कि तूर दूसरे ध्वजवाहक होंगे ।

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीते और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बन गई थी ।

तूर ने पिछले दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं ।

सियासी मियार की रीपोर्ट