भारत में एप्पल के स्टोर खुले, आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स खरीदने के लिए लंबी कतारें

नई दिल्ली, देश में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के एप्पल स्टोर्स के बाहर शुक्रवार को ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, कई लोग अपने पसंदीदा आईफोन मॉडल को सबसे पहले खरीदने के लिए रात से ही लाइन में खड़े नजर आए।
दिल्ली सहित देश के अन्य महानगरों में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स जैसे ही बिक्री के लिए उपलब्ध हुए आज सुबह साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ लग गई। इसी तरह उत्तर प्रदेश के नोएडा के डीएएफ मॉल स्थित एप्पल स्टोर पर नए डिवाइस खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं।
वहीं, मुंबई में जियो वर्ल्ड ड्राइव स्थित स्टोर के बाहर भी भारी भीड़ जमा हुई, जबकि बेंगलुरु में नए लॉन्च हुए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स आईफोन को खरीदने के लिए ग्राहक एप्पल स्टोर के बाहर कतार में खड़े रहे।
मुंबई में एक ग्राहक ने बताया कि वह रात 10 बजे से कतार में हैं और उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। वहीं, बेंगलुरु के एक ग्राहक ने बताया कि आईफोन लॉन्च त्योहार जैसा है। इसी तरह दिल्ली के एक ग्राहक ने कहा, मैं 18 प्रो मैक्स 1TB लेने के लिए आया हूं। मैंने इसे प्री-बुक कर लिया है, बस इंतजार कर रहा हूं।
उल्लेखनीय है कि एप्पल के आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। यह पहली बार है कि मेड इन इंडिया नए प्रो मॉडल पहले दिन से भारत के (चेन्नई यूनिट) में तैयार किए गए हैं और यहां से वैश्विक बाजारों में भेजे जा रहे हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal