Sunday , October 11 2026

नकचढ़ी राजकुमारी (बाल कहानी)

नकचढ़ी राजकुमारी (बाल कहानी)

मेरी बड़ी बहन 10 साल की है। उसका नाम है-पेनीलोप मेरी पाईपर। पर सब लोग उसे पेनी नाम से बुलाते हैं, मुझे छोड़कर बाकी सब लोग। मैं पैटी जेन पाईपर उसे नकचढ़ी राजकुमारी कहकर बुलाती हूं। इसके बारे में किसी और को नहीं पता है। मेरी राय में यह नाम उसके लिए एकदम फिट है। वह दिन भर अपने पहियों वाले सिंहासन पर बैठकर बाकी सब लोगों पर हुक्म चलाती है।

जब हम सामान खरीदने बाजार जाते हैं तो नकचढ़ी राजकुमारी अपने सिंहासन पर विराजमान रहती है और पापा उसके रथ को पीछे से धक्का देते हैं। रथ में बैठे-बैठे वह किसी मशहूर फिल्म-स्टार की तरह लोगों को देख मुस्कुराती है और हाथ हिलाती है।

सियासी मियार की रीपोर्ट