पाक का दावा, हवाई हमले में 28 चरमपंथियों को मार गिराया

इस्लामाबाद, 21 सितंबर। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें पाक सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध चरमपंथियों का ठिकाना बताया था। पाकिस्तान ने दावा किया कि इन हमलों में 28 चरमपंथी मारे गए।
काबुल के अधिकारियों ने कहा कि हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है।
दोनों देशों की सीमा के पास हुए इन हमलों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। इससे सीमा पार और टकराव की आशंका पैदा हो गई है और चीन समेत क्षेत्र के देशों की ओर से पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच मध्यस्थता के प्रयासों पर भी असर पड़ सकता है।
ये हमले पाकिस्तान की उस चेतावनी के बाद किए गए हैं जिसमें उसने सीमा के पास हाल में अपने सुरक्षा बलों पर हुए दो घातक हमलों के बाद अफगानिस्तान के भीतर चरमपंथियों को निशाना बनाने की बात कही थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal