हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल्स ने डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज के टायर कारोबार को अलग करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, । हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल्स लिमिटेड (एचएससीएल) ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज के टायर कारोबार को अलग कर एचएससीएल में शामिल करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल्स ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने कंपनी की ऑडिट समिति और स्वतंत्र निदेशकों की समिति की सिफारिशों तथा रिपोर्टों पर विचार करने के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
सूचना के मुताबिक इस कारोबार को पूरी तरह से चालू स्थिति में सौंपा जाएगा और हस्तांतरण प्रक्रिया के दौरान उत्पादन रोके बिना इसका संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
इस सौदे के बाद हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल्स डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज के पात्र शेयरधारकों को नए शेयर जारी करेगी। शेयरों की संख्या योजना में निर्धारित शेयर पात्रता अनुपात के आधार पर तय की जाएगी। सौदा नियामकीय मंजूरियों के अधीन है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal