जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई
नई दिल्ली,। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई हो गई।
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह प्रदर्शन हाल में पेश किए गए एमजी हेक्टर टोमहॉक ईवी और पीएचईवी संस्करण सहित उसके उत्पाद खंड में ग्राहकों की निरंतर रुचि को दर्शाता है।
कंपनी ने कहा कि उसने समूचे भारत के डीलर को एमजी हेक्टर टोमहॉक ईवी की आपूर्ति भी शुरू कर दी है। ग्राहकों को भी अब इसकी आपूर्ति की जा रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal