महिला से मारपीट में पति समेत चार पर मुकदमा

मयूर विहार डासना की असलम कॉलोनी निवासी आयशा ने शिकायत में बताया कि 20 सितंबर को किरायेदार से विवाद हो गया था। इसकी जानकारी होने पर पति हिदायत, सास अनीश, किरायेदार सना और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal