पेट्रोल और डीजल के दाम 72 वें दिन भी स्थिर रहे….

नई दिल्ली, 15 जनवरी । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 80 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने बावजूद घरेलू स्तर पर शनिवार को लगातार 72 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर, 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर, 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।
सप्ताहांत पर कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड 86.06 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 84.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………….95.41…….. 86.67
कोलकाता ……..104.67……….89.79
मुंबई ……………109.98………94.14
चेन्नई……………101.40………91.43
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal