Friday , September 20 2024

छोटे होने के बाद भी पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं ये देश…

छोटे होने के बाद भी पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं ये देश…

कुछ देश क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत छोटे हैं लेकिन इसके बाद भी यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इन देशों का छोटा आकार ही इन्हें खास बनाता है। चलिए आपको बताते हैं इन छोटे खास देशों के बारे में….

मालदीव :- मालदीव दर्शनीय स्थल इस असीम खुबसूरत और लोकप्रिय द्वीप देश में जो कि दक्षिण एशियाई हिन्द महासागर में स्थित है। उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु वाले मालदीव में अनगिनत द्वीपों के साथ आदर्श छुट्टियां मनाने के लिए जो कुछ भी चाहिए वह सब कुछ यहाँ मिल जाएगा। यहाँ लगभग सारे साल धुप से उजले समुद्र तट, रेत, लहरें, गोताखोरी और पानी के नीचे का सौंदर्य आप जो यहाँ चाहते हैं वह सब मिलेगा। मालदीव का मतलब है, मीलों तक फैली सफेद रेत, साधारण तापमान का पानी, लहराता नीला समुद्र, रेतीले समुद्र तट, खजूर के पेड़, शानदार मौसम, पौराणिक अतीत और एक सुखद जीवन शैली। इस देश के सुंदर समुद्री तटों पर जब सुबह की किरणें पड़तीं हैं तो उस खूबसूरती को देख कर कह सकते हैं कि स्वर्ग भी इससे सुन्दर नहीं होगा। एक परिपूर्ण छुट्टियाँ मनाने का इससे खुबसूरत तरीका और स्थान भला क्या होगा?

मालदीव में दर्शनीय स्थल

मालदीव दर्शनीय स्थल देखें और तैराकी, मछली पकड़ने, स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, वॉटर स्कीइंग के साथ मालदीव की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। तट पर आनंद लेने के लिए विंडसर्फिंग और काईट बोर्डिंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

मालदीव में स्कूबा डाइविंग

मालदीव बेहतरीन स्कूबा डाइविंग गंतव्यों में से एक है। मालदाव में थिला, कांडु, लैगून, एरी एटोल, ब्रोकन रॉक, गंगाई कंडु और हुकुएली फरु कुछ स्कूबा डाइविंग साइट हैं। मालदीव में मस्ती इन डाइविंग साइटों पर नहीं रुकेंगी आप  ऐसी कई और डाइविंग साइट, समुद्र तटों और द्वीपों का आनंद ले सकते हैं।

अनन्त रोमांस की भूमि

लंबे समय तक यह शांत स्वर्ग, समुद्र तट प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान रहा है जो भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर ना जाकर अकेले, शांत और निर्जन तटों को पसंद करते हैं। मालदीव में शानदार शाम मनाने का एक तरीका यह है कि खुले आसमान के तले एक हाथ में कॉकटेल और दूसरे में महबूब हो और देर तक डूबते लाल सूरज को देखते रहें। अनन्त रोमांस की इस भूमि को अनुभव करने के लिए आज ही मालदीव के लिए अपनी उड़ान बुक करें।

द्वीपों का देश

मालदीव में 1200 द्वीप हैं जो दुनिया के सबसे आकर्षक और सुंदर समुद्र तटों से भरे हुए हैं। निका आइलैंड रिज़ॉर्ट जैसे कई द्वीप रिसॉर्ट्स हवाई अड्डे के नजदीक स्थित हैं और ऐसी खुबसुरत छटाओं से भरे हैं जहां छुट्टियां मनाने का सपना हर कोई देखता है।

स्वतंत्र और निजी विला

मालदीव के अधिकांश यात्रा योग्य द्वीप सभी आधुनिक सुविधाओं जैसे कि निजी समुद्र तट और उद्यान, सन बेड्स, जकूज़ी और आउटडोर शावर से सुसज्जित विशाल स्वतंत्र और निजी विला प्रदान करते हैं। यहां तक कि मालदीव के द्वीपों में सबसे अधिक एकांत और अलग-अलग रिसॉर्ट्स यात्रियों को वह सब सुविधाएँ प्रदान करते हैं जो कि शानदार और यादगार है। सूरज की रोशनी में ऐसी नम और शांत हवाओं का आनंद लें जिनका शारीर और मन पर शांत और सुखदायक प्रभाव पड़ता है।

रोज़मर्रा के जीवन की एकरसता और निराशा से बचने के लिए आज ही मालदीव के लिए एक उड़ान पकड़ें, मालदीव जैसा दुनिया में कोई अन्य स्थान नहीं है जो कि आपको फिर से जीवंत और मस्त बना दे।

वेटिकन सिटी  : यूरोप महाद्वीप में स्थित वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। सिर्फ 44 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में बसा हुआ एक देश हैं। इस देश की जनसंख्या करीब 1000 है। इसके बावजूद इस देश को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। इसके अपने सिक्के, अपना डाक विभाग और अपना रेडियो आदि हैं। ईसाई समुदाय के प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय इत्यादि आकर्षण का केंद्र हैं।

आइए जानते हैं दुनिया के सबसे छोटे देश से जुड़ी दिलचस्प बातें..

-वेटिकन सिटी इटली देश के ‘रोम शहर’ के अंदर बसा एक स्वतंत्र देश है।

-यहां की मातृ भाषा लैटिन है।

-वेटिकन सिटी की अपनी करंसी है जो इटली में भी मान्य है।

-भले ही इस देश की जनसंख्या करीब हजार हो, लेकिन इसके पास अपनी सेना भी है।

-विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है।

-वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन का राष्ट्रपति को नियुक्त करता है।

-यहां का राष्ट्रपति आमतौर पर कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है।

-आपको बता दें, इस देश में रेलवे स्टेशन को 1930 में बनाया गया था। इस स्टेशन का लुफ्त टूरिस्ट ज्यादा उठाते हैं।

मोनाको  : मोनाको है तो फ्रांस की बगल में छोटा-सा देश, पर कार, कैसिनो और क्लाइमेट के बल पर पूरी दुनिया में मशहूर है। फार्मूला वन कार रेस, ग्लैमरस कैसिनो, जीरो इनकम टैक्स, सुरक्षा, सुविधाएं और चौबीसों घंटे की चमक-दमक दौलतमंदों को यहां घूमने और बसने के लिए अैक्ट करती हैं। महज 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला यह शहरी देश है, जिसे आप एक घंटे से कम समय में पूरा घूम सकते हैं। ऐसा है यह खूबसूरत देश…

-मोनाको दक्षिण पश्चिम यूरोप में स्थित एक छोटा-सा देश है। यह मेडिटर्नियन सागर के उत्तरी मध्य तट पर स्थित है। यह तीन ओर से फ्रांस से घिरा हुआ है और इटली से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर है।

-मोनाको दुनिया का फ्रांसीसी भाषी सबसे छोटा देश है। इस देश को पूरा पैदल घूमने में एक औसत आदमी को महज 56 मिनट लगेंगे। मोनाको देश का भी नाम है और इसके एकमात्र शहर का भी।

-यह ग्लैमरस मोंटे कार्लो कैसिनो, फार्मूला वन कार रेस के साथ ही राजपरिवार की शानो शौकत भरी लाइफ के लिए मशहूर है।

-आमतौर पर इसे टैक्स हैवन कहा जाता है और इसके ज्यादातर नागरिक दौलतमंद हैं और विदेशों से ताल्लुक रखते हैं।

-मोनाको संवैधानिक राजतंत्र है। यहां 1297 से राजतंत्र कायम है। इस देश की सुरक्षा फ्रांस के जिम्मे है। यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा छोटा देश है।

ये एक्टिविटीज हैं मशहूर

-रेसिंग: 1929 से मोनाको ग्रां प्री फार्मूला वन रे हर साल हो रही है। इस दौरान शहर की सड़कों पर फार्मूला वन कारों को दौड़ते देखना रोमांचक अनुभव होता है, जिसके लिए दुनियाभर से पर्यटक जुटते हैं।

-हिस्टोरिक ग्रां प्री हर दूसरे साल आयोजित होती है। ग्रां प्री के टिकट आटोमोबाइल क्लब दे मोनाको से प्राप्त किए जा सकते हैं।

-वाटर स्पोर्ट्स: समुद्र तट होने के कारण साल भर वाटर स्कीइंग, स्किन डाइविंग, पैरासेलिंग, विंडसर्फिंग, समुद्र में तैराकी की सुविधाएं। ढेर सारे सी वाटर पूल भी बारहों महीने खुले रहते हैं। एक्सपेंसिव याट व बोट की सुविधाएं भी उपलब्ध।

-गोल्फ: मोंटे कार्लो गोल्फ क्लब में इंटरनेशनल टूर्नामेंट होते रहते हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट