Friday , September 20 2024

झारखंड में कोरोना के 733 नए केस,1981 हुए स्वस्थ…

झारखंड में कोरोना के 733 नए केस,1981 हुए स्वस्थ…

रांची, 31 जनवरी । झारखंड में कोरोना अब काबू में आने लगा है। तीसरी लहर में जितनी तेजी से संक्रमण बढ़ा उतनी ही रफ्तार से यह गिर भी रहा है। अब रोज नहीं मरीज मिलने का अगला 1000 से भी नीचे आ गया है।

इस बीच राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा हो रही है। सोमवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से एक हजार, 981 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 733 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय छह हजार, 495 मामलों में सबसे अधिक दो हजार,400 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,11हजार, 605 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, सात हजार, 600 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 206 नए केस राजधानी रांची से मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 206, बोकारो 38, चतरा से एक, देवघर से 18, धनबाद से 14, दुमका से 27, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 172,

गढ़वा से 19, गिरिडीह से सात, गोड्डा से पांच, गुमला से सात, हजारीबाग से दस, कोडरमा दस, लातेहार से 19, लोहरदगा से एक,पलामू से 11,रामगढ़ से दो, साहेबगंज से छह, सरायकेला से एक, सिमडेगा से 149 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दस मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 27 हजार, 912 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल एक करोड़, 97 लाख,89 हजार, 931 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से छह हजार, 495 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 16 हजार, 117 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 300 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 97.24 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है।

सियासी मियार की रिपोर्ट