Friday , September 20 2024

देश में एक दिन में 2.30 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हुए…

देश में एक दिन में 2.30 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हुए…

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.30 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी और इस दौरान संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या करीब एक लाख अधिक रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 47 लाख 53 हजार 81 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक एक अरब 68 करोड़ 98 लाख 17 हजार 199 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 27 हजार 952 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 13 लाख 31 हजार 648 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.16 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 7.98 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 30 हजार 814 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ दो लाख 47 हजार 902 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.64 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख तीन हजार 856 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73 करोड़ 79 लाख 32 हजार 233 कोविड परीक्षण किए गये हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान इस प्राण घातक विषाणु से 1059 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 501114 हो गयी।

देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2948 सक्रिय मामले घटकर 366871 हो गये। वहीं 41037 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 5786949 हो गयी है, जबकि 595 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 57296 हो गया है।

दूसरे पायदान पर महाराष्ट्र है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 14132 घटकर 147941 रह गए। इस दौरान राज्य में 27891 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7491759 हो गयी। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 142940 हो गया।

तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 25702 घटकर 123131 रह गयी है। इस दौरान 40599 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3713343 हो गयी है। वहीं 53 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39250 पर पहुंच गयी है।

सियासी मियार की रिपोर्ट