उपराष्ट्रपति ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि…

नई दिल्ली, 11 फरवरी। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी तथा भारतीय जन संघ के सह-संस्थापक को निस्वार्थ सेवा का प्रतीक बताया।
उपाध्याय का आज ही के दिन 1968 में निधन हो गया था।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘वह एक सच्चे देशभक्त, गहन विचारक और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक थे।’’
उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों ने कई लोगों को देश तथा वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और वह सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal