लाडले तैमूर अली खान को स्कूल छोड़ने पहुंचीं करीना कपूर खान, तस्वीरों में देखें छोटे नवाब की नवाबी….

मुंबई, 15 फरवरी । कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने काफी चीज़ों पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे सब खुल रहा है। स्कूल-कॉलेज भी अब सरकार ने खोलने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में बड़े-छोटे सभी अपने-अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। महाराष्ट्र में भी तीसरी लहर के बाद सब बंद कर दिया गया था। लेकिन अब वापस से चीजें नॉर्मल हो रही हैं। ऐसे में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान को भी स्कूल जाते हुए पपराजी ने स्पॉट किया है।
हल्के नीले रंग की टीशर्ट पहने और नेवी ब्लू हाफ पैंट में तैमूर गले में आईडी कार्ड लटकाए नजर आए। वहीं उनको ड्रॉप करने के लिए आई करीना कपूर ने भी ओवरसाइज्ड हूडी और शॉर्ट्स पहने रखे थे। हालांकि दोनों के चेहरे पर मास्क था, जो इस महामारी के दौरान प्रिकॉशन लेने का सबसे अहम जरिया है। मंगलवार 15 फरवरी की सुबह करीना कपूर बेटे तैमूर को स्कूल बैग टांगने में मदद करती दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने उनको स्कूल भी ड्रॉप किया। यूनिफॉर्म में तैमूर बहुत प्यारे और मासूम लग रहे थे।
बता दें कि करीना भी अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं। वह फिलहाल फिल्ममेकर सुजॉय घोष के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान और सलमान खान का कैमियो रोल भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा वह एकता कपूर और हंसल मेहता की ‘तख्त’ पर भी काम कर रही हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal