आगरा: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची भगदड़…

आगरा, 18 फरवरी । आगरा जीवनी मंडी स्थित एक जूता फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आगरा जीवनी मंडी के चंदा पान वाली गली में आरके इंटरप्राइजेज के नाम से पांच मंज़िला में एक जूता फैक्ट्री है। जहां सभी तलों में जूते का काम होता है। जानकारी के अनुसार, रोजाना की भांति कर्मचारियों ने गुरुवार की रात करीबन 9:00 बजे जूता फैक्ट्री को बंद किया था। आज सुबह जब काम करने के लिए कर्मचारी सुबह 9:00 बजे पहुंचे तो फैक्ट्री में से धुंआ निकल रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक ने जब फैक्ट्री को खोला तो उसमें आग की लपटें उठ रही थी। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस के अधिकारी अमरपाल सिंह ने बताया कि गालियां सकरी होने के कारण गाड़ी अंदर तक नहीं आ पा रही थी जिस कारण से फायर सर्विस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। पाइप यहां तक लाने में काफी समय भी लगा उसके बावजूद भी आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, फैक्ट्री मालिक का कहना है की फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी है। अभी आग में कितना नुकसान हुआ, इसका आंकलन किया जा रहा है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal