Saturday , September 21 2024

अफगानिस्तान ने 91 लाख बच्चों के लिए पोलियो टीकाकरण अभियान किया शुरू..

अफगानिस्तान ने 91 लाख बच्चों के लिए पोलियो टीकाकरण अभियान किया शुरू..

काबुल, 22 फरवरी। अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने देशभर में 91 लाख बच्चों के लिए पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को एक बयान में कहा, यह 2022 में दूसरा सामान्य पोलियो टीकाकरण अभियान है, जिसका उद्देश्य 5 साल से कम उम्र के 91 लाख बच्चों का टीकाकरण करना है।

सरकार ने कहा कि बामयान, दयाकुंडी, और घोर सहित प्रांतों के साथ-साथ गजनी और बदख्शां के कुछ जिलों को ठंड के मौसम में चल रहे अभियान में शामिल नहीं किया गया है।

बयान में कहा गया कि तीन दिवसीय अभियान यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से शुरू किया गया था।

एक बयान के अनुसार, साल 2022 में अब तक एशियाई देश में पोलियो का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है, जबकि 2021 में कुल 4 मामले सामने आए थे।

दुनिया में केवल दो देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही है, जहां आज भी पोलियो के मामले हैं।

यूनिसेफ के अनुसार, अफगानिस्तान में पोलियो मुक्त स्थिति प्राप्त करने के लिए निरंतर ठोस प्रयासों के बावजूद, ये लड़ाई एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है, जिसके कारण पिछले 3 सालों के दौरान मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

कोरोना महामारी के कारण पोलियो अभियान बाधित हुए और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं ने अतिरिक्त प्रतिरक्षा अंतराल पैदा कर दिया है, जिसके कारण मामले बढ़े हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट