Friday , September 20 2024

देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर डेढ़ लाख के करीब पहुंची…

देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर डेढ़ लाख के करीब पहुंची…

नई दिल्ली, 24 फरवरी देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के सक्रिय मामले 16,163 कम होकर एक लाख 48 हजार 359 हो गई है।

हालांकि राहत की बात स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नये मामलों के मुकाबले अधिक होना है। देश में पिछले 24 घंटे में 30,0009 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक चार करोड़ 22 लाख 19 हजार 896 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। इसी अवधि में 302 लोगों की जान गई है, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या पांच लाख 12 हजार 924 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 30,49,988 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 176 करोड़ 52 लाख 31 हजार 385 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

देश में अभी सक्रिय मामलों की दर 0.35 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 98.46 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर टिकी है।

केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 6242 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 48152 रह गयी। वहीं 11077 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6371030 हो गयी है, जबकि 67 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 64591 हो गया है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले 1466 घटकर 15595 रह गये। इस दौरान राज्य में 2594 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7702217 हो गयी। इस महामारी से 23 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143656 हो गया।

वहीं, तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 1539 घटकर 10782 रह गये हैं। वहीं 2153 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3398231 हो गयी है, जबकि चार व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37993 हो गया है।

इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 1028 घटकर 9415 रह गयी है। इस दौरान 1674 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3889 418हो गयी है। वहीं 21 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39866 पर पहुंच गया है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट