Friday , September 20 2024

दो शातिर चोर गिरफ्तार…

दो शातिर चोर गिरफ्तार…

होजाई (असम), 24 फरवरी होजाई जिला के लमडिंग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीते 21 नवंबर की रात को लमडिंग के वासुदेव गैस के व्यापारी के घर से 6 लाख 82 हजार नगद रुपए की चोरी किए जाने के मामले में सुजीत दास और आकाश मालाकार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के घर में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान चोरी की गई रकम में से 4 लाख 12 हजार रुपए जब्त किया गया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों से साधन पूछताछ कर रही है।

तस्करी के जरिए लकड़ी ले जा रही यंत्र चलित नाव जब्त

कामरूप (असम), 24 फरवरी (वेब वार्ता)। कामरूप (ग्रामीण) जिला के हाजो वन अधिकारी और पुलिस ने गुप्त रूप से अभियान चलाकर अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी कर रही एक यंत्र चलित नाव को जब्त किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुत्र नद में चलाए गए अभियान के दौरान लकड़ी से ले जा रही एक यंत्र चलित नाव को जब्त किया गया। हालांकि, अभियान के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। जब्त की गई लकड़ी की कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है।

ज्ञात हो कि पुलिस और वन विभाग से बचने के लिए वन माफिया रात के समय यंत्र चलित नाव के जरिए अवैध तरीके से लकड़ी की तस्करी करते हैं। वन विभाग इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग बच्ची से विवाह करने की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार

शिवसागर (असम), 24 फरवरी (वेब वार्ता)। चौदह वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ शादी करने की कोशिश किए जाने के आरोप में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिलापथार निलख गांव पंचायत इलाके की एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को भागाकर शादी करने की कोशिश में रमेश बरुवा नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि विवाहित रमेन गांव की एक 14 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर कार पर बैठा कर शादी करने के बहाने से ले गया।

घटना की जानकारी नाबालिक बच्ची की मां और महिला समिति द्वारा रिसीवर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नाबालिग बच्ची के साथ विवाह करने की कोशिश के आरोप में रमेश को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की पुलिस से मांग की गई है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट