Saturday , September 21 2024

ताइवान ने भी रूस पर लगाया प्रतिबंध…

ताइवान ने भी रूस पर लगाया प्रतिबंध…

बीजिंग, 25 फरवरी । यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के विरोध में अब ताइवान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। यहां के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है, ‘सरकार को इस बात का गहरा खेद है कि रूस ने शांतिपूर्ण कूटनीतिक वार्ताओं के माध्यम से विवादों को सुलझाने के बजाय दूसरों को डराने-धमकाने के लिए बल प्रयोग करने का विकल्प चुना है। रूस यूक्रेन के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को जल्द से जल्द रोके और सभी संबंधित पक्षों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत को फिर से शुरू करे, इसके मद्देनजर चीनी गणराज्य (ताइवान) की सरकार रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों में शामिल होने की घोषणा करता है।’

सियासी मियार की रिपोर्ट