Friday , September 20 2024

रणवीर सिंह ने न्यूयॉर्क में खाया इतना सारा खाना कि चले गए फूड कोमा में, तस्वीरें शेयर कर बताया अपना हाल…

रणवीर सिंह ने न्यूयॉर्क में खाया इतना सारा खाना कि चले गए फूड कोमा में, तस्वीरें शेयर कर बताया अपना हाल…

मुंबई, 26 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के ऑल-स्टार सेलेब्रिटी गेम में हिस्सा के लिए अमेरिका गए थे। जहां अब वह फुरसत के पलों में न्यूयॉर्क शहर के खूबसूरत नजारें लेते, शॉपिंग करते और डिलीशियस फूड एंजॉय करते नजर आए।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह अपने विचित्र अंदाज में नजर आए। फोटोज में रणवीर ऑफ-व्हाइट टी शर्ट, रेड कलर की पैंट और फेदर ओवर कोट पहने दिखे। जो उन्हें करण जौहर ने गिफ्ट किया है, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद कैप्शन में साझा की। इसके साथ रणवीर राउंड कैप, ओवरसाइज्ड शेड्स और कई सारी सिल्वर चेन को पेयर अप कर घूमते नजर आए।

रणवीर सिंह ने स्टोरी में एक रेस्टोरेंट की भी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें मेज पर अलग-अलग डिश की कई प्लेटें सजी हुई थीं और रणवीर खाने को ऐसे देख रहे थे कि बस अब वह खाने पर हमला करने वाले हैं। इनके अलावा रणवीर ने कई सारी स्वीट डिश की भी क्लोज-अप तस्वीरें साझा की। इनमें स्ट्राबेरी और कंडेन्सड मिल्क आइस्क्रीम के साथ हनी बटर टोस्ट, ओरियो क्रम्ब्स के साथ सॉफ्ट चीज केक और व्हाइट चॉकलेट हनीकॉम्ब के साथ ब्रूल बनाना हॉट पफ पेस्ट्री जैसे कई स्वीट्स शामिल हैं।

इतने सारे खाने की तस्वीरें शेयर करने के बाद रणवीर ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह सोफे पर पढ़े सोते हुए नजर आए और इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘और रिज्लट। फूड कोमा।’ जाहिर बात है अब रणवीर इतना सारा खाना एक साथ खाएंगे तो फूड कोमो होना तो निश्चित है। इस फन लविंग दिन के अंत में रणवीर ने कार में बैठे हुए अपनी एक सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ‘हम ज्यादातर मोमेट में खोए हुए थे लेकिन कुछ तस्वीरों को लेना मैनेज कर लिया। कुल मिलाकर एक बड़ी सफलता।’ इसके साथ ही उन्होंने हाई-फाइव का स्टिकर पोस्ट करते हुए फिनिश लिखा। 

सियासी मियार की रिपोर्ट