Saturday , September 21 2024

प्रदेश में अत्यंत उत्साह के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है : सीएम…

प्रदेश में अत्यंत उत्साह के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है : सीएम…

आज बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर सीएम ने आदि देव भगवान शिव की पूजा-अर्चना की

भोपाल, 01 मार्च एमपी में महाशिवरात्रि पर्व पर अलग ही उल्लास देखा जा रहा है। कई जिलों में महाशिवरात्रि पर्व विवाहोत्सव के रूप में मनाई जा रही है और मंदिर के विशाल परिसर को विवाह मंडप के रूप में सुसज्जित किया गया है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां बड़वाले महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम चौहान पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूर्जा अर्चना की। उन्होंने विधिवत आराधना के साथ ही संपूर्ण जगत के कल्याण की प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- ओम त्र्यंम्बकम् यजामहे, सुगन्धिपुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोपाल स्थित बड़वाले महादेव मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जगत के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। हे आदिदेव, शांति हो, यही प्रार्थना! इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित बड़वाले महादेव मंदिर में सपत्नीक पूजन-अर्चना कर शिव बारात में शामिल हुए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान शिव की बारात का रथ खींचा और सभी प्रदेशवासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में अत्यंत उत्साह के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। उनकी कृपा से आज का दिन आया जब सभी प्रतिबंध समाप्त। ये कृपा उनकी बनी रहे। प्रदेश फले-फूले,जनता सुखी रहे। सबकी कामना भोले भंडारी पूरी करें।

सियासी मीयार की रिपोर्ट