Saturday , September 21 2024

भाजपा, सपा, कांग्रेस पर बरसीं मायावती, कहा- साम दाम दंड भेद से सावधान होकर बसपा करें वोट….

भाजपा, सपा, कांग्रेस पर बरसीं मायावती, कहा- साम दाम दंड भेद से सावधान होकर बसपा करें वोट….

मिर्ज़ापुर, 02 मार्च। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाजपार्टी की राष्टीय अध्यक्ष मायावती ने मिर्जापुर में सातवें चरण में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ने कांग्रेस सपा, भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साम दाम दंड भेद से सावधान होकर बसपा वोट करें। बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो आप के हित के लिए सोचती है। उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद का आरोपत लगाते हुए कहा कि ये पार्टी दलित पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है। माया ने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडर और काशीराम को भारत रत्न नहीं दिया। कांग्रेस दलित पिछड़ों के साथ नाटक करती है। सच्चाई यह है कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो उसे दलित पिछड़ों के बारे में नहीं सोचती जिसकी वजह से बीएसपी पार्टी बनाने की जरूरत पड़ी। मायावती ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के शासन काल में ज्यादातर लोग गुंडे,माफिया लूट खसोट वाले होते है। इसमे एक विशेष क्षेत्र तक सीमित लोग होते है। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव दलितों का हितैषी बताते है जबकि बहुजन समाज पार्टी द्वारा बनाए गए। महापुरुषों के सम्मान में जनहित योजनाओं को जो भी नाम रखें गये थे जैसे संत रविदास नगर का नाम भी सपा ने बदल दिया। हमारी पार्टी इन मामलों को लेकर सपा के फैसलों को बदल देगी मगर ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में बीजेपी और सपा को दूर रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर प्रदेश में नफरत को बढ़ाया है। प्रदेश में गरीबों मजदूरों आदिवासियों मुस्लिम धार्मिक लोगों के कल्याण के लिए जो सरकारी योजनाएं चल रही थी उनका बीजेपी सरकार में सही से लाभ नही मिला।आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं हुआ। कोटा पूरा नहीं कराया जा रहा है।। मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार में पक्षपात वाला मामला अपनाया गया है। इस बार बीजेपी की सरकार में ब्राह्मण समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है।गरीबी बेरोजगारी,केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग परेसान है। उन्होंने कहा कि जब जब उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनी चार बार रोजी रोटी के लिए पलायन नही करना पड़ा है। बल्कि बड़ी तादात में लोग बाहर से वापस आ गए। पांचवी बार सरकार बनेगी तो रोजी रोटी के लिए परेसान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर किसी को निराश नहीं किया जाएगा। किसानों को भी किसी भी मामले में निराश नहीं किया जाएगा। गरीब को आवास फिर से फ्री में मिलेगा। बीएसपी की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। किसी का उत्पीड़न नही किया जाएगा।विशेष अभियान के तहत गुंडों माफियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जबरन गलत धाराओं में फ़सने वालो का केस खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया के सर्वे,ओपिनियन पोल गलत होते है। इस बार भी गलत ही होंगे। उत्तर प्रदेश की जनता बहुजन समाज पार्टी को वोट करें। जिससे प्रदेश में सुशासन का राज स्थापित हो सके।

सियासी मियार की रिपोर्ट