Friday , September 20 2024

घर की दीवारें हो सफेद तो ऐसे दें उन्हें नया ग्रेस….

घर की दीवारें हो सफेद तो ऐसे दें उन्हें नया ग्रेस….

लोग अपना घर तो बना लेते हैं लेकिन पेंट नहीं करा पाते। इसके कई कारण हो सकते हैं या तो बजट अलाऊड नहीं करता या शिफ्ट होने की जल्दी में वो पेंट को स्किप कर जाते हैं। इसके अलावा कई लोगो की पसंद ही होता है वाइट क्लासी कलर।

सफेद बैकग्राउंड पर कुछ भी लगा देने से वह अच्छा दिखता है क्योंकि वाइट हर कलर के लिए कंट्रास मैच का काम करता है। सफेद दीवार को सजाने के लिए आप कई तरह के डेकोरेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफेद दीवार को आप थीम कलरफुल पेंट और कोर्लाज से सजा सकते हैं। आज हम आपसे ऐसे ही कुछ खास तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो वाइट बनाएगें मोर अट्रैक्टिव।

-बहुत सारे फोटो और पेंटिंग के जरिए आप अपनी सफेद दीवार को बेहतीन तरीके से सजा सकते हैं।

-सारे फोटो का कोर्लाज बनाकर एक ही फ्रेम में लगा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि फोटो और फ्रेम आपके थीम के अनुसार हो।

-आप अलग-अलग शेप और साइज का फ्रेम खरीद सकते हैं और मनचाहे पोस्टर इनमें लगा सकते हैं।

-आप भारतीय संस्कृति से जुड़े हस्तशिल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं और दिवार पर सजा सकते हैं।

-आप चाहे तो आर्ट पेटिंग्स और लकड़ी की नक्काशी की हुई चीजें दीवार पर लगा सकते हैं।

-इसके अलावा लकड़ी, मणिका, और दर्पण से बने सजावटी सामान को आप दीवार पर लटका सकते हैं।

-अगर आपको स्केच पसंद हैं तो आप अपनी दीवारों पर स्केच भी लगा सकते है चाहे वो आपकी फैमली मेंबर के हो या किसी और के हो दोनों ही अच्छे लगेंगे।

-इससे अगला विकल्प है आपके बच्चे की बनाई हुई ड्राइंग या पेंटिग। इसे आप फ्रेम करा कर मॉडन पेंटिग की तरह लगा सकते हैं।

-सफेद दीवार को लाइट्स के इस्तेमाल से भी सजाया जा सकता है। इसके लिए आप ब्राइट ब्लू, येलो या रेड लाइट्स का इस्तमाल कर सकते हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट