पूनियां ने धारीवाल को बर्खास्त करने की मांग की…

जयपुर, 10 मार्च। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों पर विरोधाभाषी टिप्पणी को लेकर मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मुख्यमंत्री से मांग की है।
डा पूनियां ने बयान जारी कर कहा कि सदन में प्रदेश में दुष्कर्म में एक नंबर पर होने की निर्लज्ज स्वीकारोक्ति जिस पर मर्दों की आड़ में नारी के प्रति स्तरहीन बयान न केवल प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि पुरूषों की गरिमा को भी गिराया है।
श्री पूनियां ने कहा कि लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, टिप्पणी करने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अब इस पर क्या कहेंगी और क्या करेंगी। कांग्रेस नेताओं में नैतिकता का कुछ अंश बचा भी हो तो ऐसे बदज़बानी मंत्री को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब सत्ता में ऐसे लोग बैठे हैं तो अपराधियों के हौंसले बुलंद होंगे ही।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को श्री धारीवाल ने पुलिस विभाग की अनुदान मांग पर बहस के दौरान दुष्कर्म मामलों पर विरोधाभाषी टिप्पणी करने पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने इस पर आपत्ति जताई और इसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal