Wednesday , March 18 2026

शादी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न…

शादी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न…

पलवल, 27 मार्च। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया गया। जब उसने शादी का दबाब बनाया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई मुन्नी के अनुसार हथीन की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी जिला नूंह निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसका अब तलाक हो गया। बीते साल 12 अप्रैल को वह पलवल आई थी। पलवल में उसे नंगला एहसानपुर निवासी सरबर मिला, जिसे वह पहले से जानती थी। सरबर उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी करीब डेढ़ माह तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी का दबाब बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सरबर के साले इम्तियाज ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट की।

सियासी मीयार की रिपोर्ट