राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाए जा रहे सफाई अभियान का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण..

जोशीमठ, । नगर क्षेत्र के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में सीमान्त नगर पालिका जोशीमठ द्वारा प्रतिदिन श्री बदरीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग के आसपास फैले प्लास्टिक और अजैविक कचरे को उठाकर निस्तारण किया जा रहा है।
नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सेलंग से जोशीमठ के साथ ही जोशीमठ से मारवाड़ी, जोशीमठ-औली व जोशीमठ-मलारी और गैस गोदाम बाईपास मार्ग के दोनों ओर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।
बुधवार को जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग के मारवाड़ी क्षेत्र का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जोशीमठ के थानाध्यक्ष आर एस खोलिया और पालिका सुपरवाइजर अनिल कुमार भी मौजूद थे।
इधर नगर पालिका जोशीमठ की पूर्व सभासद देवेश्वरी कपरुवांण ने पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार से भेंट कर नगर क्षेत्र से बाहर किये जा रहे सफाई अभियान के साथ ही जोशीमठ नगर के नालों एवं वार्डों मे भी विशेष ध्यान दिए जाने का आग्रह किया।
सियासी मियार मि रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal