Wednesday , March 18 2026

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, पाठक ने किया स्वागत…

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, पाठक ने किया स्वागत…

लखनऊ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नगर इकाई के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री के दो कार्यक्रम हैं। पहला कार्यक्रम उनका जानकीपुरम में है। छुहिया पुरवा चौराहा जानकीपुरम-2 में गांव के स्थानीय लोगों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद वह गोमती नदी तट पर झूलेलाल वाटिका में आयोजित झूलेलाल जयंती महोत्सव में रात 8:30 बजे शामिल होंगे।

सियासी मियार की रिपोर्ट