Tuesday , February 17 2026

अयोध्या में डबल डेकर बस पलटी, तीन की मौत, 24 घायल..

अयोध्या में डबल डेकर बस पलटी, तीन की मौत, 24 घायल..


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार को आर्थिक मदद का किया ऐलान….

अयोध्या, 05 अप्रैल। कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राज्यमार्ग-27 मुमताज नगर के पास हुए सड़क हादसे में डबल डेकर बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से अशोक बस सर्विस की डबल डेकर बस करीब 70 यात्रियों को लेकर सोमवार शाम बस्ती-सिद्धार्थनगर के लिए निकली। मंगलवार सुबह करीब सात बजे यह बस अयोध्या के मुमताजनगर से पहले एक ढाबे पर रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चाय-नाश्ता के बाद बस दोबारा अपने गतंव्य के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाते ही बस दो-तीन बार लहराई और हाइवे पर पलट गई।

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गया। हादसे में बस का अगला और बीच का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हाइवे पर पलटी बस को क्रेन की मदद से किनारे करवा कर यातायात को सामान्य कराया गया। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

सियासी मीयर की रिपोर्ट