Saturday , February 21 2026

अयोध्या : मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख…

अयोध्या : मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख…

लखनऊ, 05 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर दु:ख प्रकट किया है। शासन की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जनपद में हुए मार्ग दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और एसएसपी को तत्काल मौके पर भेजकर राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को समुचित उपचार कराये जाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

सियासी मीयर की रिपोर्ट