Saturday , September 21 2024

34 दिन बाद भी द कश्मीर फाइल्स कर रही अच्छी कमाई, हिंदी बेल्ट में अब तक कमा लिए इतने करोड़…

34 दिन बाद भी द कश्मीर फाइल्स कर रही अच्छी कमाई, हिंदी बेल्ट में अब तक कमा लिए इतने करोड़…

मुंबई, 16 अप्रैल । कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म महीनेभर बाद भी टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही अब तक 252 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, रिलीज के 34 दिन बाद भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर डटी हुई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई करीब 340 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी बेल्ट में इस बीते हफ्ते शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 85 लाख, रविवार को 1.15 करोड़, सोमवार को 30 लाख, मंगलवार को 32 लाख, बुधवार को 25 लाख और गुरुवार को 15 लाख रुपए कमाए। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 252 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बता दें कि महज 12 करोड़ की लागत से बनी द कश्मीर फाइल्स ने अब तक अपने बजट से 28 गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

सबसे ज्यादा कमाई मुंबई से हुई :

द कश्मीर फाइल्स की सबसे ज्यादा कमाई मुंबई में हुई। वहां फिल्म ने करीब 70 करोड़ करोड़ रुपए कमाए। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली और यूपी रहे। यहां फिल्म ने करीब 68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद ईस्ट पंजाब से 34 करोड़, राजस्थान से 15 करोड़, चंडीगढ़ से 12 करोड़, मैसूर से 12 करोड़, पश्चिम बंगाल से 11 करोड़, निजाम-आंध्र प्रदेश से 10 करोड़, बिहार-झारखंड से 5 करोड़, तमिलनाडु-केरल से 4 करोड़, ओडिशा से 3 करोड़ और असम से 3 करोड़ की कमाई की।

अब दिल्ली फाइल्स बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री :

द कश्मीर फाइल्स के बाद अब इस मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऐलान किया है कि वो दिल्ली दंगों पर फिल्म ‘दिल्ली फाइल्स’ बनाएंगे। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा, मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को कामयाब बनाया। कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार के बारे में लोगों की आंखें खोलना बेहद जरूरी था। इस ट्वीट पर एक यूजर ने कहा- कई सालों से छुपे सच को उजागर करने के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने कुछ ऐसे विषयों का सुझाव भी दिया, जिस पर फिल्में बनाई जा सकती हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट