Saturday , September 21 2024

एंड्रायड यूजर्स मुफ्त में डाउनलोड करें लेटेस्ट गाने..

एंड्रायड यूजर्स मुफ्त में डाउनलोड करें लेटेस्ट गाने..

टेक्नोलॉजी ने आज काफी तरक्की कर ली है। घर में बैठे बैठे इंसान ऐसे कई काम निपटा सकता है जिसके लिए पहले सरकारी दफ्तरों व अन्य दफ्तरों के चाकर काटने पड़ते थे। स्मार्टफोन भी एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसने हमारे लिए काफी कुछ आसान कर दिया है। स्मार्टफोन को काम की कुछ एप्स का साथ मिल जाए तो और भी अच्छा। ये टेक्नोलॉजी ही तो है जो हम सिनेमाघर में गए बिना टिकेट बुक करवा देते हैं, रेलवे स्टेशन में लम्बी कतार में खड़े हुए बिना रिजर्वेशन भी हो जाता है। यह सब मुमकिन है एप्स से।

इसमें कोई दोराहे नहीं कि सभी को म्यूजिक सुनना बेहद पसंद होता है। हालांकि हर कोई अलग अलग म्यूजिक पसंद करता है। अब यदि आपको लेटेस्ट गानें सुनने हों या अपनी प्लेलिस्ट को अपडेट करना हों तो एंड्राइड यूजर्स के लिए मौजूद हैं कई एप्स, जिनसे आप मुफ्त में गानें डाउनलोड कर सकते हैं। हम आप के लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन एप्स की लिस्ट।

4शेयर्ड म्यूजिक

एमपी3म्यूजिक डाउनलोड करने के लिए यह एक बेहतर एप है। इसमें यूजर फ्रेंडली इंटरफेस दिया गया है। इस पर आप फ्री में म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं।

फ्री एमपी3 डाउनलोड

यह एप यूजर को फ्री में गानें डाउनलोड करने की सुविधा देती है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे इस्तेमाल करते हुए कोई कॉपीराइट इशू नहीं होगा।

म्यूजिक मैनिक प्रो

यह एप डिजाईन में काफी साधारण है। इस पर आप मुफ्त में गानें डाउनलोड कर सकते हैं।

रॉकीमायरन

यदि आप रोज वर्कआउट करने वालों में से हैं तो यह एप आपके लिए बेस्ट है। इस पर आपको काफी मजेदार डीजे-मिक्स्ड प्लेलिस्ट मिलती है।

गूगल प्ले म्यूजिक

आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आप इससे फ्री में गाने व एल्बम डाउनलोड कर सकते हैं।

साउंड क्लाउड

अब आराम से मुफ्त में करें गानें डाउनलोड।

एमपी3 म्यूजिक डाउनलोडर

आप इस एप से डायरेक्टली म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपको कभी कोई कॉपीराइट इशू नहीं झेलना होगा।

सियासी मीयार की रिपोर्ट