Saturday , September 21 2024

विजय बाबू पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज..

विजय बाबू पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज..

चेन्नई, 27 अप्रैल केरल पुलिस ने अभिनेता और निर्माता विजय बाबू के खिलाफ महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस बीच विजय बाबू ने सोशल मीडिया पर आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में असली शिकार वह है। इस बीच विजय बाबू की मुश्किलें बढ़ गई है। मलयालम फिल्मों के अभिनेता और निर्माता की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनपर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत के बाद एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने विजय बाबू के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीडिया की खबरों के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि विजय बाबू ने उनके साथ कोची में एक फ्लैट में उनका यौन उत्पीड़न कई बार किया। इसके अलावा उन्होंने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो बनाने से पहले उन्हें नशीली पदार्थ खिला दी गई थी। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद विजय बाबू ने लाइव सेशन में आकर इस आरोपों का खंडन किया और उन्होंने बताया कि मामले में असली पीड़ित वे है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सही कानूनी कदम उठाएंगे।

पुलिस ने अभी तक विजय बाबू का वक्तव्य रिकॉर्ड नहीं किया है। मंगलवार की शाम विजय बाबू ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। मैं चिंतित नहीं हूं। मुझे देश के कानून पर भरोसा है। मैं उस महिला का नाम जल्द सामने लाऊंगा। मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाला हूं। इसमें बड़ी मानहानि का मुकदमा भी शामिल है। मेरे पास अपनी बेगुनाही साबित करने के सारे सबूत है। मैं इस मामले में शिकार हूं। इसकी वजह से मेरी मां, मेरे परिवार और दोस्तों को बहुत दुख पहुंचा है लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा। मैं लडूंगा।’ पुलिस अब विजय बाबू के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज करने जा रही है। दरअसल उन्होंने पीड़िता का नाम उजागर कर दिया है। पुलिस को पहले लगा कि विजय बाबू गोवा में है लेकिन वह दुबई में है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट