सनसनीखेज वारदात: युवक ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका, हालत गंभीर..

मथुरा। जनपद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा इलाके में स्थित एक गांव में गुरुवार रात दो बजे एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छत से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर युवक और उसके दीदी-जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस के सामने किशोरी को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। छटीकरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति रियल एस्टेट कारोबारियों को कंक्रीट आदि की आपूर्ति करते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बजे वह अपने घर गए तो उनकी 16 वर्षीय बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal