Saturday , September 21 2024

जब मेरी सरकार गिरी, तो भारत में मन रहा था जश्न : इमरान खान…

जब मेरी सरकार गिरी, तो भारत में मन रहा था जश्न : इमरान खान…

इस्लामाबाद, 05 मई। पाकिस्तान में सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके सहयोगियों पर लगातार हमले कर रहे हैं। शहबाज शरीफ के बाद अब वो भारत पर भी जुबानी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इमरान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार जाने के बाद भारत में जश्न मन रहा था। भारत की मीडिया खुशी मना रही थी। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं इजराइल के अंदर भी खुशियां मनाई गईं। पश्चिमी देशों ने इसे एक सत्ता परिवर्तन बताया और ये सभी पाकिस्तानी फौज के खिलाफ हैं। बता दें कि हम न्यूज पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि विपक्ष कई कंपनियों के जरिए उनका चरित्र हनन करना चाहती है। इमरान ने कहा कि ‘मुझे माफियाओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से सबसे बड़ा माफिया शहबाज शरीफ है। ये लोग हमेशा व्यक्तिगत स्तर पर हमला करते हैं, क्योंकि वे पिछले 35 सालों से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अगर कोई उनके भ्रष्टाचार पर उंगली उठाए तो वे लोग उस पर व्यक्तिगत हमला शुरू कर देते हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट