Saturday , September 21 2024

सास और पति की शह पर महिला से देवर ने किया दुष्कर्म…

सास और पति की शह पर महिला से देवर ने किया दुष्कर्म…

पीलीभीत/बरखेड़ा, 06 मई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला की ओर से दुष्कर्म और कुकर्म की धाराओ में एफआईआर दर्ज की है। जिसमें पति, देवर और सास को आरोपी बनाया गया है। दर्ज की गई एफआईआर में महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन की प्रसव के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी।

बहन के बच्चे की परवरिश को देखते हुए उसकी शादी सगे बहनोई से करा दी गई थी। कुछ समय बाद ही पति को नशे की लत लग गई। वह प्रताड़ित करने लगा। कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उस वक्त पीड़िता की उम्र 19 साल थी। जब इसकी शिकायत सास से की गई तो उसने देवर से संबंध बनाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर मारपीट करने लगे।

10 अप्रैल 2022 की रात नौ बजे पति व सास ने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद देवर को कमरे में भेजा। फिर देवर ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने मायकों वालों को घटना बताई। फिर कुछ दिन बाद ही थाना बरखेड़ा जाकर पुलिस से शिकायत की। मगर, पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया।

पीड़िता की तहरीर पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। एसपी से गुहार लगाई, लेकिन उसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। तब जाकर न्याय की पाने को कोर्ट की शरण ली। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

सियासी मियार की रिपोर्ट