बोटिंग के शोकीनो के लिए जन्नत से कम नहीं है ये जगह..

अगर आप अपनी रोज की जिंदगी से परेशान हो गए हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि अब आप अपने लिए कुछ समय निकाले। शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो इंडिया के इन जगहों पर जरूर जाएं। यहां जाकर न सिर्फ आपके मन को शांति मिलेगी बल्कि आप बहुत सारी मस्ती भी कर पाएगें। दोस्तों अपने इस आर्टिकल में मैं आपको बता रही हूं भारत के कुछ खूबसूरत बोटिंग डेस्टिनेशन, जहां का शांत पानी आपके जीवन की सारी थकान को दूर कर देगा।
श्रीनगर की शान डल झील
डल झील को कश्मीर के गहने के नाम से भी जाना जाता है। यह टूरिस्ट को अपनी ओर खींचती है। कश्मीर का दूसरा सबसे बड़ा झील है। यह न सिर्फ कश्मीर में बल्कि पूरे इंडिया में फेमस है। यह झील अपने बोटिंग और शिकारा के लिए जाना जाता है। अगर आप भी सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो यह झील एक अच्छा उदाहरण है।
नक्की झील माउंट आबू
माउंट आबू का यह झील बहुत फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यह राजस्थान की सबसे ऊंचा झील है और सर्दियों में यह झील पूरी तरह से जम जाता है। इस झील में नौका विहार की भी व्यवस्था है। झील के किनारे एक सुंदर बगीचा है, जहां शाम के समय घूमने और नौकायन के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।
कुमारकोलम झील
कुमारकोलम झील एक बहुत ही पॅापुलर टूरिस्ट प्लेस है। जो दुनिया भर के लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। लैगून और वनस्पति यहां की शांति का एक हिस्सा है। जहां कोई भी पर्यटक घंटों बैठ कर वक्त बिता सकता है और अपनी थकान दूर कर सकता है। इस झील में बोटिंग कराने की भी सुविधा है। इस वेकेशन आप यहां का रुख कर सकते हैं।
नैनीताल लेक
नैनीताल के बहुत ही प्रौमिनेंट लेक में से एक है। यहां पर बोटिंक करने के भी बहुत सारे आंप्शन हैं।, लेकिन इस लेक में स्विमींग करना सख्त मना है। यह लेक टूरिस्ट के लिए बहुत ही खास है। यह लेक लगभग 2 माइल्स में फैला हुआ है।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal