Saturday , February 21 2026

दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर कपड़े उतरवाने के लिए किया गया मजबूर…

दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर कपड़े उतरवाने के लिए किया गया मजबूर…

बनाया वीडियो, 7 लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश), 01 अगस्त। मुजफ्फरनगर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला के यौन उत्पीड़न और उसे निर्वस्‍त्र होने को मजबूर करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय दलित महिला रविवार शाम खेत में घास काटने गयी थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे तमंचे से आतंकित करके निर्वस्‍त्र होने को मजबूर किया। इसी बीच एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक कर दिया।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सातों आरोपियों अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्‍दुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सियासी मियार की रिपोर्ट