Tuesday , February 17 2026

उत्तराखंड हिमस्खलन: अमित शाह ने बचाव अभियान में लगे अधिकारियों से बात की..

उत्तराखंड हिमस्खलन: अमित शाह ने बचाव अभियान में लगे अधिकारियों से बात की..

नई दिल्ली, 04 सितंबर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तराखंड में हिमस्खलन में कम से कम 10 पर्वतारोहियों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि विभिन्न दल बचाव एवं सहायता कार्य में लगे हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में माउंट द्रौपदी का डांडा- द्वितीय शिखर से लौटते समय हिमस्खलन में फंस गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में उनमें से 10 की मौत हो गई है।

शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व सेना की टीमें पूरी तत्परता से राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।’’

सियासी मियार की रिपोर्ट