मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चार जोन और 30 सेक्टर में बांटा शहर..

मेरठ, । दीपावली पर पुलिस प्रशासन ने मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेरठ शहर को चार जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहनों को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दो साल बाद दीपावली के त्योहार पर बाजारों में रौनक छाई हुई है। पुलिस प्रशासन ने त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए मेरठ शहर को चार जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एक दिन पहले ही मेरठ के प्रमुख मार्गों पर पेदल मार्च निकाला। मेरठ शहर में प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट, डीएसपी और थाना प्रभारियों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी की तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दीपावली पर एडीजी राजीव सब्बरवाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सोमवार को एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बाजारों में गश्त की। इसके अलावा सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त की।
एसपी सिटी ने बताया कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है। प्रमुख बाजरों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं। प्रमुख बाजारों में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाया गया है। मेरठ शहर में चार क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में एक दरोगा, दो सिपाही, दो महिला सिपाही और दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं। यह टीमें गाड़ी में सवार होकर मुख्य बाजारों में गश्त कर रही हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal