देश के विकास का नया अध्याय लिखने में आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री : शलभमणि…

देवरिया, 30 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 93वीं मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर रेडियो,टेलीविजन या नमो ऐप के माध्यम से सुना। सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने देवरिया नगर बूथ नंबर 307 उमानगर भाजपा नेता निशिरंजन तिवारी के आवास पर बूथ के कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वांचल समाज के लोक आस्था एव सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की बधाई भगवान सूर्य और छठ माई का आशीर्वाद सभी पर बना रहे दे किया।
मन की बात सुनने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से देश के करोड़ो कार्यकताओ को राष्ट्र के लिए समर्पण देश की सेवा और समाज हित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात प्रेरणादायी होती है। प्रधानमंत्री देश के विकास का नया अध्याय लिखने में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से आज देश में अनेकों राज्यो में विकास की बड़ी-बड़ी परियोजना पर कार्य चल रहा। हर गरीब को उसका हक सीधा मिले इसके लिये निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय,निशिरंजन तिवारी,अम्बिकेश पाण्डेय,गोविन्द मणि,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,भुनेश्वर मिश्र,वीरेन्द्र सिंह,नित्यानंद पाण्डेय,संजय सिंह,बलराम वर्मा,सत्यप्रकाश मिश्र,अमित तिवारी,दिवाकर प्रसाद तिवारी,विशाल पाण्डेय,शुभम मणि त्रिपाठी,अजय मणि,सुरेश शुक्ला,पंकज कुमार,संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal