Sunday , September 22 2024

समर सिंह-शिल्पी का गाना ‘काला सूट सलवरवा’ रिलीज…

समर सिंह-शिल्पी का गाना ‘काला सूट सलवरवा’ रिलीज…

मुंबई, 04 नवंबर समर सिंह और शिल्पी राज का गाना काला सूट सलवरवा रिलीज हो गया है। सारेगामा हम भोजपुरी म्यूजिक चैनल से गाना ‘काला सूट सलवरवा’ रिलीज हो गया है।इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। यह गाना समर सिंह और मेघा पर फिल्माया गया है। इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी ने हमेशा भारतीय संगीत को समृद्धि देने की कोशिश की है। जब भोजपुरी गानों पर सवाल खड़े किए जाते थे। जब यह इंडस्ट्री में स्टीरियो टाइप गानों से अलग नहीं निकल पा रहा था। तब हमने भोजपुरी के समृद्ध इतिहास और इसके सम्मान के लिए नए सिरे से विविधता वाले गाने लाने का फैसला किया। उसी क्रम में यह गाना भी है, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। हम गानों की गुणवत्ता और प्रतिभा से बिना किसी समझौते के सभी कलाकारों को मौका दे रहे हैं, जिससे एक अच्छे गानों का कारवां बन सके। गाना ‘काला सूट सलवरवा’ को लोग पसंद कर रहे हैं, या हमनें जितने भी गाने हमने रिलीज किए लोग उसे बड़े चाव से सुन रहे हैं। यह हमें और अच्छे गाने बनाने को प्रेरित करता है और हम आगे भी ऑडियंस के पसंद का ख्याल रखते हुए अच्छे गाने लेकर आते रहेंगे।” गौरतलब है कि गाना ‘काला सूट सलवरवा’ का लिरिक्स इमरान ने लिखा है। म्यूजिक ए डी आर आनंद का है। कोरियोग्राफर बॉबी जकशन हैं। डीओपी प्रिंस सिंह जानू और पिंटू वर्मा हैं।

सियासी मीयार की रिपोर्ट