बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा….

मुंबई, 13 नवंबर । हाल ही में बॉलीवुड के सबसे फेमस लवबर्ड में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हाल ही में डिनर डेट पर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप के साथ ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को कैरी किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप और खुले बालों से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे। वहीं इस मौके पर अर्जुन अपनी लेडीलव को मीडिया से प्रोटेक्ट करते भी नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियोज वायरल हो रहे हैं और फैंस दोनों की कमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal