मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार/

नोएडा (उप्र) (भाषा) नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बुधवार रात को चौड़ा मोड़ के पास से खुशबू को गिरफ्तार किया और उसके पास से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार महिला कई दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है।
उन्होंने बताया कि इस बीच, थाना सेक्टर 58 पुलिस ने रजत विहार के पास से विजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal