राष्ट्र सेविका समिति के कार्यालय का शुभारम्भ करेंगी चित्रा जोशी…

लखनऊ, 28 नवंबर। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका चित्रा जोशी राजधानी लखनऊ में 30 नवम्बर को ऊषा चेतना कुंज (कार्यालय) का शुभारम्भ करेंगी। ऊषा चेतना कुंज में राष्ट्र सेविका समिति अवध प्रान्त का प्रान्तीय कार्यालय होगा। यह कार्यालय वसुंधरा रेजीडेन्सी, नौबस्ता कलाँ, देवा रोड चिनहट लखनऊ में खुलेगा। यह जानकारी राष्ट्र सेविका समिति अवध प्रान्त की प्रान्त कार्यवाहिका यशोधरा दीदी ने दी।
प्रान्त कार्यवाहिका यशोधरा ने बताया कि तेजस्वी राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर राष्ट्र सेविका समिति कार्य करती है। समिति की स्थापना 1936 विजयादशमी के दिन वर्धा में हुई थी। अवध प्रान्त की प्रान्त कार्यवाहिका ने बताया कि अभी तक राष्ट्र सेविका समिति का अवध प्रान्त में कार्यालय नहीं था। कार्यालय हो जाने से संगठन कार्य को गति मिलेगी। राष्ट्र सेविका समिति अवध प्रान्त की सारी गतिविधियां यहीं से संचालित होंगी। कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर संघ परिवार के प्रमुख पदाधिकारी व राष्ट्र सेविका समिति की बहनें उपस्थित रहेंगी।
सियासी मियार की रिपोर्ट…
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal